टोहाना पुलिस की बडी कार्यवाही-20 किलो डोडा पोस्त मामले में मुख्य सप्लायर काबु

आरोपी से 7000/- रुपये की ड्रग मनी बरामद;-


टोहाना, 06 मार्च।पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना सदर टोहाना पुलिस ने डोडा पोस्त तस्करी के मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
आरोपी की पहचान कान्हा राम पुत्र जगदीश, निवासी ठरवा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7000/- रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है।
थाना सदर टोहाना प्रभारी उप-निरीक्षक सादीराम ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती 27 फरवरी 2026 को पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव ठरवा निवासी कृष्ण कुमार उर्फ कालू अपनी ढाणी में भारी मात्रा में डोडा पोस्त रखकर बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम योजना बनाकर आरोपी को मौके पर पकडा वा तलाशी के दौरान आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ कालू के मकान के पीछे बने तुड़ी वाले कमरे से एक प्लास्टिक कट्टे में 20 किलो 100 ग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ था।
जिस पर आऱोपी के खिलाफ अभियोग संख्या.35/2026 धारा 15B/61/85 NDPS एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था । अब इसी मामले में मुख्य सहआरोपी कान्हा राम को गिरफ्तार किया गया वा आरोपी से नशे की बिक्री से प्राप्त 7000/- रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कान्हा राम यह नशा कहां से लेकर आता था और इस चेन में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।मामले की जाँच जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *